बरेली में PET अभ्यर्थियों को मिलेगी एंबुलेंस और सिटी बस की सुविधा, FSDA की टीम भी रहेगी सक्रिय

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 25 at 12.39.31

बरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा को लेकर प्रशासन तैयार हो चुका है। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी की गई है।

बरेली में PET अभ्यर्थियों के लिए खानपान, स्वास्थ्य और सिटी बस की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी सुचारूं सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।

हर दो केंद्रों के बीच एंबुलेंस रहेगी तैनात

स्वास्थ्य सम्बन्धी आपात स्थिति को काबू करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक दो परीक्षा केंद्रों के बीच एक एंबुलेंस गाड़ी मौजूद रहेगी। जो विशेष तौर किसी अभ्यर्थी के स्वास्थ्य सम्बन्धी आपात की स्थिति में सहायक होगी।

होटल से लेकर छोटी दुकानों पर रहेगी नजर

जिलाधिकारी के मुताबिक, जिले में FSDA की टीम तैनात रहेगी। परीक्षा के समय होटल, रेस्टोरेंट और छोटी दुकानों पर नजर रखी जाएगी। जिससे बाहर से आए अभ्यर्थियों से अधिक रूपये न वसूले जाएं। समोसा, चाय आदि खान पान के स्टॉल की निगरानी खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा होगी। शिकायत मिलने पर जांच और कार्यवाही भी की जाएंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *