Bareilly News: द गुरु सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्किल एक्सपो का आयोजन, बच्चों ने प्रदर्शनी लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 24 at 17.49.05 (1)

बरेली। मिनी बाईपास चौराहे स्थित द गुरु सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय स्किल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के पहले दिन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्किल एक्सपो एवं गाइडेंस फेस्ट का उद्घाटन किया। वहीं, दूसरे दिन जाट रेजिमेंट सेंटर से कमांडर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया।

विद्यार्थियों ने तैयार किए कई मॉडल

एक्सपो में बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल और प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्टॉल पर लगाई गई प्रदर्शनियों के बारे में अतिथियों को विस्तार से जानकारी दी और बताया कि उन्होंने इन मॉडलों को किस तरह तैयार किया है।

स्कूल के प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उनकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी स्किल दिखाने, नई चीजें सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। जिन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रदर्शनी की जमकर तारीफ की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *