बरेली में हवाला नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख नकद बरामद

keshav.phenomenal@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 06 08 at 2.34.44 PM

बरेली पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह रकम कथित तौर पर दुबई से जुड़े लेनदेन के माध्यम से भेजी जा रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि फर्जी कंपनी के खातों का इस्तेमाल कर धनराशि का ट्रांजैक्शन किया जाता था। इस नेटवर्क के तार कश्मीर में सक्रिय कुछ कारोबारियों से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर प्रेमनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि फर्जी कंपनी के जरिए हवाला की रकम विभिन्न खातों में पहुंचाई जाती थी।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों के बैंक खातों में पिछले कुछ महीनों के दौरान करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *