बरेली के गांधी उद्यान में लगेगा 25 लाख का त्रिशूल, 15 लाख का झुमका, होगा अनोखा नज़ारा

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 28 at 15.20.32

बरेली में नई लागत के साथ नई रौनक बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर के गांधी उद्यान पार्क में एक बेहद खास त्रिशूल और झुमका स्थापित किया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस परियोजना में कुल 40 लाख का खर्च निर्धारित किया गया है।

यह परियोजना पार्क को नया आकर्षण देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। इसके साथ ही बरेली जिसे झुमका सिटी कहा जाता है, उसकी पहचान के तौर पर भी खास बताई जा रही है।

15 लाख का झुमका, 25 लाख का डमरू त्रिशूल

नगर निगम द्वारा इस परियोजना में गांधी उद्यान के अंदर 15 फुट ऊंचा झुमका लगाया जाएगा। जिसकी लागत 15 लाख रुपए बताई गई है। इसके साथ ही 25 फुट ऊंचा डमरू त्रिशूल लगाया जाएगा जिसकी लागत 25 लाख रुपए बताई गई है। यह दोनों की पार्क के विशेष आर्कषण का केंद्र बनेंगे।

2017 से 2026 तक पार्क के सुंदरीकरण में करोड़ों खर्च

गांधी उद्यान के सुंदरीकरण का काम साल 2017 में शुरू हुआ था। जो 2019, नवंबर में पूरा किया गया। इस कार्य में लगभग 1.22 करोड़ रूपये लागत का खर्च आया। इसके बाद साल 2022 में पाथवे और खराब फब्बारों को दुबारा ठीक कराने के काम किया गया। इसके बाद 2026 में 17.5 करोड़ लागत से दुबारा सुंदरकीकरण की योजना रखी गई। जिसमें पहले चरण में 3.5 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है।

गांधी उद्यान पार्क, बरेली शहर का एक प्रसिद्ध पार्क है। जिसमें लोग टहलने, समय बिताने, मनोरंजन और परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर घूमने आते हैं। यहाँ मौजूद हरियाली और खुले स्थान का सुकून लेते हैं। यह शहर का एक खास केंद्र हैं जहां लोग अपने मनोरंजन के लिए आया करते हैं। 42 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह स्थल बरेलीवासियों के लिए बेहद खास माना जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *