योगी सरकार की कैबिनेट में 22 नए प्रस्ताव, शिक्षकों को कैशलेस इलाज, पशु बीमा का खर्च उठाएगी सरकार

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 27 at 17.06.28

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में आज योगी सरकार की कैबिनेट बैठक पूरी हुई। इस बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में शिक्षक कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा का प्रस्ताव सर्वाधिक चर्चा में है।

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसमें बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों को शामिल किया गया।

कैशलेस चिकित्सा सुविधा, अस्पतालों का विस्तार

इस बैठक में माध्यमिक स्कूलों, संस्कृत विद्यालयों, बेसिक शिक्षा विभाग के नॉन टीचिंग कर्मचारियों को और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की है।

इसके साथ ही प्रयागराज के स्वरूपरानी चिकित्सा अस्पताल की क्षमता को बढ़ाने की घोषणा की गई। साथ ही अन्य 4 बड़े अस्पतालों को भी पीपीपी मॉडल के तहत चलाने का प्रस्ताव पास हुआ।

राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 4 लिंक एक्सप्रेसवे

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में बुनियादी ढांचे को विकसित करने की पहल भी शुरू की गई। एक्सप्रेस वे के विकास को आगे बढ़ाने के लिए 4 लिंक एक्सप्रेसवे की घोषणा की गई। जिसमें फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे से पूर्वांचल एक्सप्रेस लग जोड़ने हेतु लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे शामिल है।

राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 4 लिंक एक्सप्रेसवे

कैबिनेट में पशुपालकों के लिए भी बड़ी खबर सामने आई। योगी सरकार के द्वारा गाय पालने पर 50 हजार रूपये का तोहफा दिया जाएगा। इतना ही नहीं पशु बीमा में 85 फीसदी का खर्चा भी सरकार वहन करेगी।

इसके अलावा यूपी में साइबर सुरक्षा ऑपरेशन सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव जारी किया गया। यूपी में प्रगति रोबोटिक्स पार्क की स्थापना, प्रयागराज में ऑडोटोरियम, वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण प्रस्ताव भी जारी किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *