बरेली के स्कूलों में शुरू होगी ‘सुरक्षित बचपन’ मुहिम, बाल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की दी जाएगी जानकारी

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 27 at 10.21.33

बच्चों को जागरूक और सुरक्षित करने के लिए बरेली के विद्यालयों में एक बेहद महत्वपूर्ण मुहिम चलाई जाएगी। जिसका नाम है, सुरक्षित बचपन मुहिम। यह एक जागरूकता कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य बच्चों को जागरूक और सुरक्षित करना है।

इस अभियान की रूपरेखा जिला जज प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशन में तैयार की गई है। इस कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिला जज द्वारा सोमवार के दिन न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

व्यक्तिगत सुरक्षा, अच्छे – बुरे स्पर्श की पहचान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शनी के अनुसार, सभी विद्यालय में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, अच्छे बुरे स्पर्श की पहचान और बाल शोषण की रोकथाम से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बाल व साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

बच्चों को दी जाएगी ट्रेनिंग, सुरक्षा जागरूकता

इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सिखाया जाएगा कि किसी के अनुचित व्यवहार पर अपने माता-पिता को जानकारी दें। डर या दबाव की स्थिति में शिक्षकों या फिर किसी विश्वसनीय व्यक्ति को बताएं। इस कार्यक्रम में अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को दोहराया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *