बरेली। बरेली जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक को गंभीर रूप से चोट आई। सूचना मिलने पर जीआरपी के सिपाही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां करीब दो घंटे तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी यूसुफ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए।
युवक की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
गंभीर हालत में किया गया भर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में उसके एक हाथ और दोनों पैरों में गभीर चोट आईं। मौके पर जीआरपी के सिपाही उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए।
जिला अस्पताल ने डॉक्टरों ने युवक का उपचार शुरू किया। करीब दो घंटे तक इलाज चलने के बाबजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार में छाया शोक
युसुफ की पहचान होने के बाद हादसे की सूचना उसके रिश्तेदारों तक पहुंची। इसके बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार, यूसुफ के पिता नहीं हैं, जबकि उसका भाई काम के सिलसिले से बाहर रहता है।
युवक की असमय मौत से परिवार और रिश्तेदारों में शोक का माहौल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युसुक किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आने का इंतजार है।

