Bareilly News: बरेली में हाईटेंशन तार से गई मजदूर की जान, गंभीर रूप से घायल चल रहा इलाज

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 26 at 18.01.43

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के कीरतपुर यानी नौगवां गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा देखा गया। जिसमें हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्तियों को पहचान मोतीपुरा निवासी 45 वर्षीय दन्ने राठौर और 25 वर्षीय अजयवीर मैथिल के रूप में हुई।

दरअसल, दोनों मजदूर निर्माणाधीन मकान की छत पर लेंटर डालने के लिए सरिया ले जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई और दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए।

इस घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद साथी मजदूरों ने बिना देरी के दोनों मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *