नई दिल्ली के संसद भवन में 12वां ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए हैं। उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित हुए। उन्होंने इस सम्मेलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण बताया।
12वां ब्रिक्स सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ है। जिसमें नरेंद्र मोदी द्वारा भागीदारी देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की गई। 12वां ब्रिक्स सम्मेलन में संयुक्त घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से अपनाया गया जो कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस कार्यक्रम में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 साझेदारों देशों के संसद अध्यक्षों, पीठासीन अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।
12वां ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि संसद के ऊपर युवाओं की आकांक्षा को समझने का, आवाज उठाने का अवसर देने का और उनकी प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का दायित्व है।
यह 12वां ब्रिक्स सम्मेलन क्षेत्रीय संघर्षों, आर्थिक अस्थिरता, आतंकवाद और परिवर्तन जलवायु पर चर्चा आदि की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक के नैतिक नियमन पर भी चर्चा की जाएगी।
इस वर्ष ब्रिक्स संसदीय मंच के 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं। भारत की मेजवानी में यह 12वां ब्रिक्स सम्मेलन 26-27 अक्टूबर में आयोजित किया गया है।

