MLC चुनाव: बरेली में MLC चुनाव की काउंटिंग कल से होगी शुरू, कल होगा जीत का फैसला

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 26 at 17.22.20

MLC चुनाव: जिले में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना कल से शुरू होगी। यह मतगणना बरेली के संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में की जाएंगी। मतगणना की शुरुआत सुबह 8:00 से हो जाएंगी। जिसके लिए कर्मचारियों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में इस बार 17 प्रत्याशी शामिल हुए। जिनकी जीत का फैसला कल शुरू होगा। इस बार MLC चुनाव में भाजपा के ढिल्लो और सपा के हाजी दानिश अख्तर के बीच मुकाबला अहम देखा जा रहा है।

इसके साथ ही मतगणना की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए टेबल पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रत्येक स्थान पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाएं गए हैं। साथ ही लाउडस्पीकर के द्वारा भी नतीजो की जानकारी दी जाएगी।

8 टेबल, 8 बजे काउंटिंग शुरू, 6 बजे कर्मचारी पहुंचेंगे

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में कुल 35,149 वोटिंग अनुमानित जारी है। अब इनकी गिनती के लिए 8 टेबल लगाई गई है। इसके अलावा आरओ की अन्य टेबल भी लगाई जाएंगी। मतगणना ड्यूटी के लिए आने वाले सभी कर्मचारियों को सुबह 6:00 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। 7:00 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। इसके बाद 8:00 बजे से काउंटिंग शुरू की जाएंगी।

मतगणना स्थल का हुआ निरीक्षण, जांच प्रक्रिया पूरी

जानकारी के अनुसार, बरेली कमिश्नर द्वारा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। जिसमें निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों को पूरा किया जा चुका है।  इसके साथ ही कर्मचारियों को भी उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

दो शिफ्ट में लगी है ड्यूटी, दो गेटों से होगी एंट्री

मतगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए कर्मचारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर दो गेट से एंट्री कराई जाएंगी। इस दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *