UP Weather: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिज़ाज बिगड़ने वाला है। चक्रवाती तूफान ‘अर्बन’ को लेकर लगातार मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया जा रहा है।
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार, यूपी में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान लगाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी तेज हवाओं चल सकती है। साथ ही गरज – चमक के साथ बारिश होने की भी आशंका है।
पूर्वांचल में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी और आसपास के जिलों में मौसम का असर दिखाई दे सकता है। 29 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है।
तापमान में आ सकती है गिरावट
बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम संबंधी रिपोर्ट के अनुसार, कुछ इलाकों में अगले दिनों में तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता हैं। जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ने की संभावना है।
किसानों को सतर्क रहने की सलाह
बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी फसलों और कटाई के बाद खुले में रखी कृषि उपज को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में किसानों को मौसम का पूर्वानुमान देखकर जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। कटी फसल की सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जलभराव से बचाव की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
खराब मौसम में इन बातों का रखें ध्यान
प्रशासन और मौसम संबंधी दिशा निर्देशों के अनुसार, आंधी तूफान के दौरान सुरक्षित और पक्के भवन में शरण लें। पेड़ों, बिजली के खम्भों और कमजोर ढांचों के पास खड़े होने से बचें। बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों और जलाशयों से दूर रहें। मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से भी बचना चाहिए।

