UP NEWS: यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, वाल्मीकि जयंती पर योगी का बड़ा ऐलान

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 25 at 20.22.19

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती प्रदेश भर में मनाई जाएगी। जिसके चलते स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

योगी आदित्यनाथ की ओर से जारी शासनादेश के बाद प्रदेश के सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, बैंकों के लिए यह अनिवार्य अवकाश नहीं है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर 75 जिलों में आयोजन

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने आधिकारिक तौर पर वाल्मीकि जयंती मनाने का आवाह्न किया है। इस दिन
धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर रामायण पाठ, भजन, दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने का उद्देश्य

यूपी में विभिन्न स्थलों पर वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि के योगदान और रामायण की परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही महर्षि वाल्मीकि के योगदान को स्मरण करना है।

स्कूल, दफ्तर बंद, बैंक खुले रहेंगे?

योगी सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उत्तर प्रदेश केसभी स्कूलों और विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की गईं। लेकिन 26 अक्टूबर को प्रदेश के सभी बैक खुले रहेंगे। साथ ही बैंकिंग संबंधित सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित किए जायेंगे।

योगी जी जायेंगे बिठूर, रामायण पाठ में होंगे शामिल

कल 26 अक्टूबर यानी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर योगी आदित्यनाथ जी कानपुर के बिठूर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम योगी वहां आयोजित होने वाले धर्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होंगें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *