विंग्स ओवर गंगा: आज काशी में नमो घाट पर भव्य एयर शो का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित हुए। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया।
इस भव्य एयर शो में राफेल विमानों ने कई कलाबाजियां दिखाई। विमान कभी ऊपर जाते तो कभी दाएं बाएं इधर उधर घूमकर आश्चर्यचकित कर रहे थे। सूर्यकिरण टीम के विमानों ने आसमान में कई हरकतों से समां बांध दिया।
विंग्स ओवर गंगा के आयोजन की वजह
आज भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का विंग्स ओवर गंगा का भव्य विंग्स ओवर गंगा एयर शो आयोजित किया गया। इस आयोजन में 6 लड़ाकू विमान, वायुसेना की प्रसिद्ध एरोबेटिक टीम ‘सूर्य किरण’ आदि शामिल हुए।
स्वदेशी और आधुनिक ताकत का नजारा
इस भव्य ओर शो में मेड इन इंडिया लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ और हाल ही में शामिल हुआ C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने अपनी ताकत का जलवा दिखाया। आसमान में इन विमानों का नजारा दर्शकों के लिए भी बेहद खास रहा।
6 लड़ाकू विमान देखने आए विशेष अतिथि
भारतीय वायु सेना के विंग्स ओवर गंगा शो में पहली बार 6 प्रमुख लड़ाकू विमान शामिल हुए। जिसमें राफेल, सुखोई -30 एमकेआई, तेजस, मिग – 29, जगुआर और मिराज – 2000, इसमें सुखोई -30 एमकेआई द्वारा जगुआर विमानों के हमले को रोकने का अभ्यास दिखाया गया।
भारतीय वायुसेना के इस भव्य शो को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए।

