बरेली: त्योहारों पर जिले में सोना चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते कुछ दिनों से ग्राहकों को राहत मिलती नज़र आ रही है। बरेली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 8,500 रुपए प्रति किलोग्राम और सोने की कीमत 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम कम दर्ज की गई है।
कीमतों में गिरावट के बाद ग्राहकों की संख्या भी सर्राफा बाजार में बढ़ती नजर आ रही है। जो लोग लंबे समय से सोना चांदी खरीदने का विचार कर रहे थे, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर बताया जा रहा है।
3 दिन में बदले सोने – चांदी के भाव
बरेली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आंकड़ों के अनुसार, 28 अक्टूबर को चांदी का भाव करीब दो लाख रुपए प्रति किलोग्राम था। 29 अक्टूबर को यह घटकर 1.96 लाख रुपए हो गया। 30 अक्टूबर को यह कीमत नीचे गिरकर 1,91,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह तीन दिन में लगातार कमी देखी गई है।
ग्राहकों को खरीददारी के लिए मिल रहा मौका
सोना चांदी की कीमतों में कमी के चलते ग्राहकों को भी राहत मिलती नज़र आ रही है। शादी विवाह और आगामी कार्यक्रम में आभूषण खरीदने के लिए भी लोगों की नजर भाव पर बनी हुई थी। सराफा कारोबारियों का कहना कि ग्राहकों की आवाजाफी भी बाजार में पिछले तीन से ज्यादा बढ़ गई है।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
विशेषज्ञों के अनुसार, सोना चांदी खरीदते समय सिर्फ कीमत पर ध्यान देना काफी नहीं है। ग्राहकों को उसकी शुद्धता की जांच भी करनी चाहिए। सोने के आभूषण खरीदते समय बीआईएस हॉलमार्क और 6 नंबर वाले एचयूआईडी कोड की पुष्टि करना चाहिए। इसके साथ ही दुकानदार से पक्का बिल भी लेना चाहिए।

