Bareilly Wheater: बरेली में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, 30 व 31 अक्टूबर को भयंकर बारिश की संभावना

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 26 at 10.56.29

Bareilly Wheater: बरेली जिले में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक आने वाले दिनों में बरेली में भारी बारिश देखी जा सकती है। जिसके लिए पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बरेली में बीते दिनों से मौसम साफ चल रहा है। धूप खिलकर निकल रही है। साथ ही अधिकतम तापमान 30° के आसपास चल रहा है। लेकिन 30 और 31 अक्टूबर के दिन विशेष रूप से बारिश के आसार बताए गए हैं।

आइए जानते हैं, मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इसके पीछे की वजह –

दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का प्रभाव शहर पर पड़ सकता है। जिसके प्रभावस्वरूप आगामी दिनों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसी वजह से शहर में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

30 और 31 अक्टूबर को जिले में तेज बारिश

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, बरेली में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। बारिश 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होने की खबर भी सामने आई है। ऐसे में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है।

फिलहाल, इस पुर्वानुमान के मुताबिक, शहर में बारिश को लेकर लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। साथ ही 30 और 31 अक्टूबर को दोनों दिन बारिश को लेकर अपनी सेफ्टी के इंतजाम करना भी जरूरी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *