नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ बस से जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए हैं। विपक्षी सांसद यहां चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि ज्ञानेश कुमार वैध मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं हैं। विपक्षी सांसदों का कहना है कि जब तक वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
इससे पहले विपक्षी सांसदों ने इसी मुद्दे को लेकर करीब 8 घंटे तक धरना दिया था। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
राहुल गांधी के साथ कई विपक्षी सांसदों के जंतर-मंतर पहुंचने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रदर्शन के दौरान विपक्ष की ओर से क्या नए आरोप या बड़े ऐलान किए जाते हैं।

