Bareilly News: बरेली इज्जतनगर बस अड्डा बनकर हुआ तैयार, जाम से बचकर हाईवे पर दौड़ेगी बसें

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 11 01 at 15.37.08

बरेली। जिले में काफी समय से निर्माणाधीन इज्जतनगर बस अड्डा बनकर तैयार हो चुका है। जिसके चलते बरेली में एक नया रुख देखने को मिलेगा। यह नया रोडवेज बस
इज्जतनगर में 16 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से अड्डा बनकर तैयार हुआ है।

यह नया बस अड्डा, बरेली के इज्जतनगर पर मिनी बायपास रोड पर बनकर तैयार हुआ है। जहां से अब बिना जाम के सड़कों पर बसें दौड़ेगी। साथ ही बिना जाम के हाईवे से आवाजाही भी आसान होगी।

बरेली के परिवहन व्यवस्था में यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही अबी। शहर में नॉवेल्टी चौराहे पर लगने वाले जाम से जल्द ही काफी राहत मिल सकती है। इज्जतनगर के मिनी बाईपास पर करीब 16 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से नया रोडवेज बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है।

दरअसल, बरेली का मुख्य रोडवेज बस अड्डा नॉवेल्टी चौराहे पर होने के कारण बसों की आवाजाही से अक्सर लंबा जाम लग जाता है। जिसके चलते सड़क पर स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को आने जाने में दिक्कत होती है। कई बार स्कूल वैन के साथ ही एंबुलेंस को भी जाम में फंसना पड़ता है।

ऐसी ही समस्याओं का निदान करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा इस नए रोडवेज बस अड्डे की शुरुआत की गई। फिलहाल, परिवहन विभाग ने इज्जतनगर में नए बस अड्डे का निर्माण कराया है।

एक बड़ी राहत की बात यह भी है कि इस नए बस अड्डे पर सभी आवश्यक सुविधाएं भी दी जाएंगी। बरेली के इज्जतनगर बस अड्डे पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, कैंटीन और शौचालय जैसी सुविधाएं भी तैयार की गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *