NEET-UG 2026 पुनः परीक्षा के लिए परीक्षा शहरों की सूचना जारी

1 Min Read
WhatsApp Image 2026 06 08 at 2.41.39 PM

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहरों की जानकारी जारी कर दी है। एजेंसी द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं के तहत अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
NTA के अनुसार, देश के 551 शहरों तथा विदेशों के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरणों की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एजेंसी ने अभ्यर्थियों को नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है। परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं भी वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *