आज Gen Z से संवाद करेंगे मोहन भागवत, 2 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

Surbhi Saxena
2 Min Read
मुंबई में Gen Z युवाओं से संवाद करते RSS प्रमुख मोहन भागवत

Gen Z : हाल ही में छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन ने युवाओं के मुद्दों को एक राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला दिया है। जिसमें तमाम बड़ी हस्तियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसी के साथ आज RSS प्रमुख मोहन भागवत भी जेन जी और जेन अल्फा जेनरेशन से सीधे संवाद करने जा रहे हैं।

दरअसल, आज यानि 6 अगस्त को इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशन (IIMUN) का 15वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “भारतीय दृष्टिकोण से विश्व को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका” रखा गया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों और शहरों के स्कूल कॉलेज से युवा शामिल होंगे। जिनका सीधा संवाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोहन भागवत से होगा।

2000 से अधिक छात्र होंगे शामिल

मुंबई में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 100 से अधिक शहरों से विद्यार्थी जुड़ेंगे। जिसमें 15 से 19 वर्ष के छात्र व छात्राओं की भागीदारी रहेगी। इन युवाओं की संख्या 2 हजार से अधिक होने की संभावना हैं। जिन्हें राष्ट्र निर्माण और वैश्विक मुद्दों को भारतीय दृष्टिकोण से समझने की जानकारी दी जाएगी।

युवाओं के नेतृत्व क्षमता से देश व दुनिया का विकास

इस सम्मेलन में युवाओं को देश व दुनिया के वैश्विक मुद्दों से जोड़ने की बात हो सकती है। वहीं युवाओं की नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी जैसे विषय भी चर्चा का केंद्र बन सकते हैं।

फिलहाल, इस कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत का युवाओं को क्या संदेश जाने वाला है यह जानना दिलचस्प रहेगा। साथ ही कार्यक्रम में अन्य बड़ी हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp Channel को अभी Follow करें और बरेली की हर छोटी-बड़ी खबर न्यूज़, अपडेट और ज़रूरी जानकारियाँ अब सीधे आपके WhatsApp पर। https://whatsapp.com/channel/0029Vb8rj7QAjPXDy5jTkm3L

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *