अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर में भक्तों की लंबी भीड़ लगी रहती है। जिसके चलते बुजुर्गों और महिलाओं का दर्शन करना थोड़ा मुश्किल रहता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा के लिए कुछ विशेष व्यवस्था तैयार की गई है। इसके लिए अब उन्हें विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं है। केवल आधार कार्ड दिखाकर श्रीरामलला के दर्शन किए जा सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से 70 वर्ष या उससे अधिक के बुजुर्गों के लिए की गई है।
इस सुविधा में खास बात यह है कि बुजुर्ग अपने साथ एक सहयोगी भी ले जा सकते हैं। सहयोगी के लिए भी आधार कार्ड दिखाकर एंट्री मिल जाएगी। इस सुविधा का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए रामलाल के दर्शन को सुलभ कराना है।
3 साल तक के बच्चों की माताओं को मिलेगी एंट्री
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में शुरू होने वाली इस सुविधा में एक और अन्य सुविधा भी जोड़ी गई है। दरअसल 3 वर्ष तक के बच्चों की गोद में लेकर आने वाली माताएं भी आधार कार्ड दिखाकर दर्शन कर पाएंगी। इसके लिए उन्हें संबंधित पास काउंटर पर जाकर मां और बच्चे की तस्वीर भी दिखानी पड़ सकती है। इसके साथ ही आधार कार्ड के माध्यम से दर्शन पास दिया जा सकता है। इस सुविधा से उन महिलाओं को आसानी होगी, जिन्हें बच्चा गोद में लेकर लंबा इंतजार करना पड़ता है।
सुविधा का लाभ उठाने के लिए ध्यान दें
सुगम दर्शन की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपना आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। पहचान सत्यापन करने के बाद दर्शन पास जारी किया जाएगा। ध्यान रखें, यह सुविधा विशेष रूप से 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों और गोद में बच्चा लाने वाली माताओं के लिए शुरू की गई है।
👉 हमारे WhatsApp Channel को अभी Follow करें और बरेली की हर छोटी-बड़ी खबर न्यूज़, अपडेट और ज़रूरी जानकारियाँ अब सीधे आपके WhatsApp पर। https://whatsapp.com/channel/0029Vb8rj7QAjPXDy5jTkm3L

