Bareilly News: बरेली कचहरी में देर रात बुलडोजर एक्शन! वकीलों के 1 दर्जन से ज्यादा चेंबर ध्वस्त

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 14 at 12.53.12

बरेली: रात के 11 बजे कचहरी पहुंचा बुलडोजर… अंधेरे में हुई कार्रवाई और देखते ही देखते वकीलों के चेंबर जमींदोज! आखिर इतनी रात में क्यों चला नगर निगम का बुलडोजर?” बरेली कचहरी से देर रात की कार्रवाई का मामला सामने आया है, जिसने वकीलों के बीच नाराजगी बढ़ा दी है।

गुरुवार रात करीब 11 बजे नगर निगम की टीम दो बुलडोजर और प्रवर्तन दल के साथ कचहरी परिसर के बाहर पहुंची और करीब 30 मिनट के भीतर एक दर्जन से ज्यादा अस्थाई चेंबरों को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने सड़क किनारे बने इन अस्थाई चेंबरों को आवागमन में बाधा और जाम की समस्या का कारण बताया है।

अधिकारियों के मुताबिक, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड समेत जरूरी वाहनों को भी कई बार परेशानी होती थी। लेकिन दूसरी तरफ वकीलों का आरोप है कि उन्हें पहले से कोई नोटिस या सूचना नहीं दी गई और कार्रवाई इतनी गोपनीय तरीके से हुई कि जब तक वे मौके पर पहुंचे, बुलडोजर वहां से जा चुके थे। रिपोर्ट के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आसपास की लाइटें भी बंद कराई गई थीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *