Bareilly News: चीनी के बाद अब प्याज के दाम दोगुने! आम जनता को महंगाई का एक और झटका

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 25 at 09.18.48

Bareilly: बरेली में चीनी के दामों को लेकर लगातार चिंता बनी हुई थी। इसी बीच प्याज के दामों में भी तेजी आई हैं। महीने की शुरुआत में प्याज के दाम 20 से 30 रुपये किलो बिक रहा था। अब वहीं प्याज की कीमत में दुगनी मात्रा में तेजी देखने को मिल रही है।

बाजार में प्याज का दाम 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है। कई जगहों पर यह रेट 65 रुपए किलो तक भी पहुंच गया है। आम जनता में प्याज के बढ़ते दामों को लेकर चिंता शुरू हो गई है।

दरअसल, लगातार बारिश के चलते प्याज की कीमत में दुगनी देखने को मिली है। कारोबारियों के मुताबिक, बारिश के कारण फसलें प्रभावित हुई है, जिसके चलते प्याज की कीमत बढ़ रही है। बरेली की सब्जी मंडी में बाहर के शहरों से प्याज सप्लाई होता है लेकिन मौसम के कारण बाजार पर दबाव पड़ा है।

फिलहाल, कारोबारियों का कहना है कि मौसम खराब रहा है तो प्याज के दामों में और तेजी देखी जा सकती है। वहीं, सप्लाई सामान्य होने पर कीमतों में राहत भी देखी जा सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *