बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन, 14 से 30 सितंबर तक 14 हजार युवा दिखाएंगे दम

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 06 at 12.24.43

BAREILLY NEWS: बरेली के जाट सेंटर में युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विशेष रुप से उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है जिन्होंने सेना में सेवा करने का सपना देखा है। बरेली के साथ ही कई अन्य जिलों के युवा भी इस रैली आयोजन का हिस्सा बनने वाले हैं।

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। यह कार्यक्रम बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर यानि कुल 16 दिन तक चलाया जाएगा। अग्निवीर भर्ती आयोजन में टेक्निकल, जीडी समेत कई अन्य ट्रेंड में अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती आयोजन में 14 हजार से अधिक युवाओं की प्रतिभागी रहेगी।

जानिए पूरा शेड्यूल तारीख अनुसार

14 सितंबर – पहले दिन अग्निवीर टेक्निकल के लिए बरेली जिले के 351, हरदोई के 154, सम्भल के 106 और फर्रुखाबाद के 144 व बदाऊं के 235 युवा शामिल किए जायेंगे।

15 सितंबर – दूसरे दिन पीलीभीत के 119, शाहजहांपुर के 131, सीतापुर के 65, बलरामपुर के 9, बहराइच के 23, श्रावस्ती के 1 और लखीमपुर खीरी के 54 युवा शामिल होंगे।

16 सितंबर – लखीमपुर खीरी और बहराइच से कुल 1284 युवा शामिल होंगें

17 सितंबर – बलरामपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, हरदोई से 1239 युवा

18 सितंबर – हरदोई के 1235 युवा प्रतिभागी

19 सितंबर – संभल के 1135 युवा शामिल होंगे।

20 सितंबर – शाहजहांपुर के 1119 युवा शामिल होंगे।

21 सितंबर – पीलीभीत और फर्रुखाबाद में 1261 युवा

22 सितंबर – फर्रुखाबाद से 1129 युवा शामिल होंगे

23 सितंबर – बदायूं के 1324 युवा शामिल होंगे
24 सितंबर – बदायूं और बरेली के 1279 युवा
25 सितंबर – बरेली से ही 1148 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे
26 से 29सितंबर – मेडिकल रहेगा
30 सितंबर – दस्तावेज से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *