बरेली में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, जाट रेजिमेंट सेंटर में युवाओं की लगी भीड़

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 06 at 12.24.43

बरेली में युवाओं के लिए आज बड़ा दिन है। जाट रेजिमेंट सेंटर, बरेली में 14 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो रही है। यह अग्निवार भर्ती रैली 30 सितंबर तक चलेगी।

भर्ती में बरेली समेत 12 जिलों के करीब 14,132 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी में बरेली, संभल, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं के अभ्यर्थी भर्ती के पहले दिन शामिल होंगे।

इसके बाद अलग-अलग तारीखों पर अन्य जिलों के युवा शारीरिक दक्षता और भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 से 29 सितंबर तक मेडिकल और 30 सितंबर को दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भर्ती में आने वाले युवाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से यातायात, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में सहयोग किया जा रहा है। यानी बरेली में आज कैटल जीनोमिक्स समिट, गणेश महोत्सव और अग्निवीर भर्ती—तीनों वजहों से शहर में खास हलचल देखने को मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *