बरेली समेत 12 जिलों के युवाओं की अग्निवीर क्लर्क भर्ती दौड़ 5 अक्टूबर को, रुड़की में होगा आयोजन

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 28 at 10.21.49

बरेली। भारतीय सेना में अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल (SKT) पद के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। बरेली सेना भर्ती कार्यालय क्षेत्र के अभ्यर्थियों की शारीरिक भर्ती दौड़ 5 अक्टूबर 2026 को रुड़की स्थित बीईजी सेंटर में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती रैली में बरेली भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इनमें बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, संभल और श्रावस्ती के उम्मीदवार शामिल हैं। एडमिट कार्ड में दिए समय पर पहुंचना होगा सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दर्ज तारीख, समय और रैली स्थल के अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचें। अभ्यर्थियों को भर्ती अधिसूचना में बताए गए सभी जरूरी मूल प्रमाण पत्र और दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।

CEE में सफल अभ्यर्थी होंगे शामिल

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) के बाद शारीरिक परीक्षण सहित अगले चरण आयोजित किए जाते हैं। 2026 की भर्ती प्रक्रिया में क्लर्क और SKT समेत विभिन्न अग्निवीर पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच जैसे चरण शामिल हैं।

दलालों से दूर रहने की सलाह

सेना की ओर से अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया को लेकर किसी भी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के झांसे में नहीं आने की सलाह दी गई है। भर्ती प्रक्रिया योग्यता और निर्धारित नियमों के आधार पर होती है। अभ्यर्थियों से किसी भी व्यक्ति को भर्ती कराने के नाम पर पैसे नहीं देने को कहा गया है। बरेली और आसपास के जिलों के जिन अभ्यर्थियों को अग्निवीर क्लर्क/SKT भर्ती दौड़ के लिए बुलाया गया है, उन्हें अपने एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर निर्धारित समय पर रुड़की पहुंचना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *