Bareilly News: बरेली में पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप का सपा में शामिल होने का ऐलान, 27 तारीख को करेंगे जॉइन

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 15 at 15.21.49

बरेली। जिले की राजनीति में इस समय हलचल बढ़ गई है। भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे और सपा में शामिल होने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि वह 27 तारीख को पूरी तरह से पार्टी जॉइन कर लेंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए टिकट वितरण को लेकर आरोप लगाए।

धर्मेद्र कश्यप ने पार्टी पर पैसे लेकर पद देने का आरोप लगाया

धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी में काम करेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपने कुछ चुनिंदा चेहरों के लिए काम करती है और पैसे देकर टिकट देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भाजपा डरी हुई है।

सपा जिलाध्यक्ष ने नौ विधानसभा सीटों पर जीत का किया दावा

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने भी आगामी चुनाव को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने दावा किया कि इस बार बरेली की सभी नौ विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी।

धर्मेंद्र कश्यप के सपा में शामिल होने के ऐलान और भाजपा पर लगाए गए आरोपों के बाद बरेली की राजनीति में इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल, धर्मेंद्र कश्यप ने 27 तारीख को सपा में शामिल होने की बात कही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *