बरेली महानगर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, अंडर 11में सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग रहा अव्वल

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 22 at 18.08.21
बरेली महानगर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि

बरेली। जिले के सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में  महानगर संकुल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। बालिका और बालक वर्ग की प्रतियोगियों में बढ़कर विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विशेष विभूतियों द्वारा सम्पन्न हुआ।

जिसमें अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, व्यवस्थापक दिनेश मलिक, सह व्यवस्थापक राकेश शर्मा भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष डॉ अनिल गर्ग, गांधीनगर विद्यालय के व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र जी जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीरउपस्थित रहें।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मां देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं मैदान में गोला फेंक कर किया गया। इस विशेष प्रतियोगिता में महानगर संकुल की कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का परिणाम, नैनीताल मार्ग का रहा जलवा

नैनीताल मार्ग के छात्र छात्राओं में सिया शर्मा, आकाश एवं हर्षित गुर्जर ने चैंपियनशिप प्राप्त की। वहीं 100 मी एवं 200 मी दौड़ में सुखमनी कौर, 400 मी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद में सिया शर्मा ने प्रथम स्थान, लक्ष्मी रामपुर बाग ने गोला फेंक, चक्का फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया।

बालक वर्ग की 100 मी दौड़ में आकाश, 200 मी में वेदांश रामपुर बाग, 400 मीटर में हर्षित गुर्जर नैनीताल मार्ग, लंबी कूद में शोभित नैनीताल मार्ग गोला फेंक में हर्षित नैनीताल मार्ग, चक्का फेंक में हिमांशु नैनीताल मार्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में 27 किलो भार में कृष्णा गंगवार नैनीताल मार्ग, 33 किलो में शिक्षित नैनीताल मार्ग 41 किलो में आह्वान प्रताप रामपुर बाग 30 किलो में बॉबी ठाकुर रामपुर बाग और धर्म राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर द्वारा विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस  अवसर पर संकुल के सभी प्रधानाचार्य एवं सभी शारीरिक प्रमुख उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *