बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव में आज बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। बरेली में कुल 46,699 शिक्षक मतदाताओं को वोटिंग का इंतजार जारी थी। आज के चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला बताया जा रहा है।
जनपदो में 105 सीटो पर, 46,699 शिक्षक मतदाता डालेंगे अपना वोट
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद यानी MLC सीट के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। MLC चुनाव में मतदान का समय शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार, बरेली MLC चुनाव में कुल 46,699 शिक्षक मतदाता शामिल होंगे।
आज शिक्षक मतदाताओं को मतदान के लिए विशेष अवकाश
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव में शिक्षकों की उपस्थिति प्रमुख रहेगी। जिसके चलते शिक्षक मतदाताओं को आज विशेष अवकाश भी दिया गया है। इसके अलावा बरेली जिले के सभी बोर्डों के विद्यालय, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को भी अवकाश दिया गया। इससे चुनाव की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगी।
मतदान बूथो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में ब्रीफिंग आयोजित की गई थी।
इसके बाद सभी पोलिंग पार्टियों को बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर, मतदाता सूची और जरूरी दस्तावेजों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
कमिश्नर शंभू कुमार और एडीएम संतोष कुमार सिंह ने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

