बरेली में लगने जा रहा है वाल्मीकि सद्भावना मेला, फैंसी शो से लेकर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 23 at 18.25.31

बरेली। शहर में विभिन्न कार्यक्रमों व सम्मलेन समारोह का आयोजन समय-समय पर होता रहता है। इसी के साथ बरेली में एक और भव्य मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव मेला समिति (रजि.), बरेली की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

बरेली में 46वें वाल्मीकि सद्भावना मेला-2026 का आयोजन 25, 26 और 27 अक्टूबर को किया जाएगा। इस मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।

वाल्मीकि सद्भावना मेला-2026 का उद्देश्य

आयोजकों के अनुसार, मेले का उद्देश्य सामाजिक सद्भावना, शांति और भाईचारे का संदेश देना है। मेला समिति के अध्यक्ष मनोज थापलियाल के अनुसार, मेले के माध्यम से सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

वाल्मीकि सद्भावना मेला-2026 में क्या है खास ?

वाल्मीकि सद्भावना मेला-2026 में विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वाल्मीकि रामायण से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

वाल्मीकि सद्भावना मेला-2026 मेले में पंजाबी नृत्य भांगड़ा, जयपुर का घूमर नृत्य और इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मुख्य आकर्षण रहेगी। वाल्मीकि सद्भावना मेले में भारतीय पहलवानों के फैंसी शो कराए जाएंगे। अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

बच्चों के झूले, खेल – खिलौने, खानपान की व्यवस्था

वाल्मीकि सद्भावना मेला-2026 में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खेल-खिलौनों की दुकानें और 50 से अधिक खानपान के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने की भी योजना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की बात कही गई है।

समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा अधिक संख्या में लोगों को मेले कार्यक्रम में भाग करने की अपील की है। कुल मिलाकर, यह भव्य वाल्मीकि सद्भावना मेला-2026 बरेली में एक नई ऊर्जा के साथ आयोजित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *