अक्टूबर के आखिरी दिनों में गिरी सोने की कीमत, त्योहारों पर हो सकता है बड़ा बदलाव

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 26 at 15.17.00 (1)

भारत में अक्टूबर 2026 के अंत में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिसका मुख्य कारण वैश्विक, भू राजनीतिक कारक और मुनाफावसूली बताया जा रहा है।

आगामी दिनों में दीपावली और धनतेरस का त्योहार आने वाला है। इन त्योहारों पर लोग विशेष रूप से सोना खरीदते हैं। ऐसे में इस त्योहारी सीजन के दौरान सोना – चांदी की कीमतों में गिरावट कहीं खुशी कहीं ग़म लेकर आ सकती हैं।

दीपावली – धनतेरस में सोना चांदी की गिरावट

बीते सप्ताह चार दिनों में चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना 16000 रुपए सस्ता हुआ। इसके अलावा चांदी भी 16 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ है।

घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 16 अक्टूबर के दिन 2,10,918 प्रति किलो से घटकर 23 अक्टूबर को 1,94,415 प्रति किलो रह गई है। महज चार दिनों में 16 हजार प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली।

यूपी – बरेली में सोना चांदी का भाव

उत्तर प्रदेश के बरेली में आज सोना चांदी की कीमतों में मिला जुला रुख देखने को मिला हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और स्थानीय सर्राफा बाजार के मुताबिक, बरेली में 24 कैरेट सोना 1,42,900 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 22 कैरेट सोना 1,38,990 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर चल रहा है। वहीं 18 कैरेट सोना 1,07,180 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है

चांदी की कीमत आज शहर में स्थिर रही है। 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,20,000 प्रति किलो चल रही है। 10 ग्राम चांदी 2,200 रुपए दर्ज की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *