Bareilly News: बरेली के मौसम ने बदला मिजाज, जिला अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 30 at 17.49.05

बरेली में मौसम ने अपना अंदाज़ बदलना शुरू कर दिए हैं। दिन में तेज धूप तो रात में तेज ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। पिछले दिनों से तामपान में 12 डिग्री से अधिक का अंतर देखा जा रहा है।

इस बदलते मौसम के चलते बरेली में लगातार निमोनिया और बुखार के मरीज बढ़ते नजर आ रहे हैं। जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड निमोनिया से पीड़ित बच्चों से भरा नजर आ रहा है। साथ ही बुजुर्गों की संख्या भी बढ़ रही हैं।

बाल रोग विशेषज्ञ ने दिया परामर्श

बरेली जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ के मुताबिक, बदलते मौसम में पारा भी ऊपर नीचे हो रहा है, जो बीमारी का मुख्य कारण है। उन्होंने निमोनिया के लक्षणों में सर्दी – खांसी, तेज बुखार, सांस फूलना, पसलियों का अंदर धसना, खाने पीने में परेशानी होना और सुस्ती बताई है।

बदलते मौसम में क्या सावधानी रखें

रिपोर्ट के अनुसार जिले में बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया के लक्षण अधिक पाए जा रहे हैं। ऐसे में घर में मौजूद बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बदलते मौसम में ठंडा पानी कम करें। तेज बुखार होने पर चिकित्सा सहायता अवश्य लें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *