उत्तर प्रदेश। आज बरेली में एशियाई पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 5वें एशियाई पैरा खेल 2026 के पदक विजेताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जापान में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 13 दिव्यांग खिलाड़ियों ने 16 पदक देश के नाम किए।
अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रदेश के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हाई जंप, पैरा आर्चरी और पैरा बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गाजियाबाद की सिमरन शर्मा ने 100 और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीतकर खास उपलब्धि हासिल की। वहीं, प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों ने भी स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
पदक विजेताओं में गाजियाबाद की सिमरन शर्मा का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर के प्रवीण कुमार ने हाई जंप में रजत पदक हासिल किया।
जैवलिन थ्रो, हाई जंप और डिस्कस थ्रो में भी मिला पदक
प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों ने भी अलग – अलग स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी उपलब्धियों में इजाफा किया। यू
इटावा के अजीत सिंह यादव ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक हासिल किया। मथुरा के राम रतन सिंह ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। मेरठ की स्वाति चौधरी ने पैरा आर्चरी में रजत पदक हासिल किया। वहीं मेरठ के अनुभव चौधरी ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।
बीपीएल एग्रो के प्रबंध निदेशक द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
बीपीएल एग्रो के प्रबंध निदेशक एवं उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष खंडेलवाल ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को सराहा। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि पैरा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर देने के लगातार प्रयास जारी हैं।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सहित अन्य अतिथि रहें मौजूद
बरेली में स्थित बीएल एग्रो स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, पैरा पावरलिफ्टिंग के चेयरमैन जेपी सिंह, पैरालंपिंग कमेटी ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुमति मिश्रा, बीएल एग्रो के चेयरमैन डॉक्टर घनश्याम खंडेलवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष खंडेलवाल सहित अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

