UP Assembly: सदन में CM योगी की तस्वीर लहराने पर सपा विधायक पर कार्रवाई, स्पीकर ने पूरे सत्र से किया बाहर

Surbhi Saxena
2 Min Read
UP Assembly News

UP Assembly News: आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के दौरान माहौल खराब हो गया। दरअसल, समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव ने सदन के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर लहरा दी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही इसे सदन की मर्यादा के खिलाफ बताया।

सपा MLA सचिन यादव का निलंबन

स्पीकर सतीश महाना ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए सचिन यादव को चेतावनी दी कि विधानसभा में इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने सपा विधायक को पूरे सत्र के लिए सदन से बाहर करने का आदेश दे दिया। घटना के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

विपक्ष का सदन में हंगामा

विपक्ष ने अपने विरोध को लोकतांत्रिक अधिकार बताया। CM योगी के भाषण के दौरान विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। सत्ता पक्ष ने इसे विधानसभा की गरिमा के विपरीत बताया। स्पीकर ने स्पष्ट कहा कि सदन नियमों और अनुशासन से चलता है और किसी भी सदस्य को ऐसी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो या उसकी गरिमा प्रभावित हो।

फिलहाल, यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। देखना होगा कि इस कार्रवाई पर विपक्ष आगे क्या रणनीति अपनाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *