Bareilly News: बरेली में HIV-हेपेटाइटिस जांच का विशेष अभियान! 2 महीने तक मुफ्त जांच, जानें पूरी जानकारी

Surbhi Saxena
1 Min Read
Hep C 768x512

बरेली: बरेली से स्वास्थ्य से जुड़ी एक बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। HIV और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो महीने का विशेष जागरूकता और जांच अभियान शुरू किया है।

इस अभियान का शुभारंभ बुधवार को जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने किया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को HIV/AIDS और हेपेटाइटिस-बी तथा हेपेटाइटिस-सी से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करना है। इसके साथ ही लोगों को बीमारी के संभावित लक्षणों के प्रति सचेत किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

खास बात यह है कि अभियान के दौरान जांच और जागरूकता गतिविधियों को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी पहुंच सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *