बरेली: बरेली से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब चार महिलाओं ने कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया। मामला जमीन और प्लॉट पर कब्जे के आरोप से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र के मानपुर चिकिट्टिया में 200 गज के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। परिवार का आरोप है कि पड़ोसी करीब दो महीने से प्लॉट पर कब्जे की कोशिश कर रहा है और वहां निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि निर्माण रुकवाने के लिए चार महिलाएं मौके पर पहुंचीं, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। यहां उन्होंने पेट्रोल छिड़क लिया।
जैसे ही महिलाओं ने यह कदम उठाया, कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद चारों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
