UP में चुनाव से पहले बंपर भर्ती! 70 हजार नई सरकारी नौकरियां, जानिए किन विभागों में मिलेंगी भर्तियां

Surbhi Saxena
3 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 02 at 14.32.48

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। योगी सरकार द्वारा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले 70 हजार नई भर्तियां निकालने की तैयारी में है। सरकार द्वारा 1 लाख से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का भी लक्ष्य भी साधा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया था। इसमें उन्होंने 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र देने की बात रखी। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के 3446 प्राविधिक विभाग सहायकों, 126 मंडी सचिवों और 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप गए।

70 हजार पदों पर निकल सकती है भर्तियां

सरकार की ओर से खाली सरकारी पदों का ब्यौरा संबंधित भर्ती आयोगों को भेजने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 70 हजार पदों पर नई भर्ती के विज्ञापन जल्द जारी किए जा सकते हैं। इनमें अलग-अलग सरकारी विभागों के रिक्त पद शामिल होने की संभावना है। 9.30 लाख युवाओं को नौकरी देने का दावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, आरक्षण नियमों के पालन और मेरिट के आधार पर चयन की बात कही गई। सरकार के इस नए रोजगार अभियान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और युवाओं का रोजगार एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है।

Gen-Z युवाओं पर भी सरकार की नजर

उत्तर प्रदेश में युवा मतदाताओं को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। नौकरी के साथ सरकार की ओर से युवाओं और छात्रों के लिए तकनीकी व शिक्षा से जुड़ी योजनाओं पर भी जोर दिया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषणों में इसे Gen-Z यानी नई पीढ़ी के युवाओं तक पहुंच बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

किन विभागों में होगी भर्तियां शुरू

70 हजार पदों पर भर्ती के लिए मुख्य तौर पर UPPSC, UPSSSC और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में भर्तियां होनी हैं। ऐसे में विभागवार पदों और विज्ञापन की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की नजर अब UPPSC, UPSSSC और अन्य भर्ती आयोगों की आगामी अधिसूचनाओं पर रहेगी।

कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश में एक लाख नियुक्ति पत्र और करीब 70 हजार नई भर्तियों की तैयारी युवाओं के लिए रोजगार के लिहाज से बड़ा अवसर बन सकती है। हालांकि वास्तविक पद, पात्रता, आवेदन की तारीख और परीक्षा कार्यक्रम संबंधित भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *