राममंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, 5,585 आवेदनों में से हुआ चयन, जानें कौन है जितेंद्र मिश्रा

Surbhi Saxena
3 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 02 at 17.59.27

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट ने अपना नया सीइओ चुन लिया है। इस प्रक्रिया में 5,585 आवेदन CEO के पद के लिए आए थे, जिसमें एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को चुना गया है। ट्रस्ट ने आधिकारिक तौर पर राममंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का चयनित किया है।

समिति के अध्यक्ष ने पूरी प्रकिया को पारदर्शी और निष्पक्ष पूरी करने की बात कही है। साथ ही यह भी बताया है कि सदस्यों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। चयन समिति में सभी सदस्यों के दूरदर्शी और भरोसेमंद होने की बात भी कही गई।

कौन है एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा एक अनुभवी फाइटर पायलट, टेस्ट पायलट और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी रहे हैं। करीब चार दशक लंबे सैन्य करियर में उन्होंने भारतीय वायुसेना की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। अब उन्हें अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

कारगिल युद्ध में भी निभाई भूमिका

जितेंद्र मिश्रा के सैन्य करियर में कारगिल युद्ध का दौर भी महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने भारतीय वायुसेना के अभियानों में जिम्मेदारी निभाई और युद्ध के दौरान हासिल अनुभव ने उनके सैन्य नेतृत्व को और मजबूत किया। उनकी सेवा को केवल नियमित सैन्य जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं माना जाता, बल्कि उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों और ऑपरेशनल परिस्थितियों में काम किया। वायुसेना में संभाले कई बड़े पद लगभग चार दशक के करियर के दौरान जितेंद्र मिश्रा ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। इनमें फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, टेस्ट पायलट, फ्रंटलाइन एयरबेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग और वायुसेना मुख्यालय से जुड़ी वरिष्ठ जिम्मेदारियां शामिल हैं।

वह Deputy Chief of Integrated Defence Staff (Operations) जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रहे। बाद में उन्हें भारतीय वायुसेना की Western Air Command का Air Officer Commanding-in-Chief नियुक्त किया गया। उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 तक संभाली और इसके बाद वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए।

अब राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने

भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्ति के बाद अब जितेंद्र मिश्रा को एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया है। इस पद पर उनकी जिम्मेदारी मंदिर परिसर से जुड़े प्रशासनिक और संचालन संबंधी कार्यों को व्यवस्थित करना होगी। इसमें विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय, प्रशासनिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को प्रभावी बनाने जैसे काम महत्वपूर्ण होंगे।

जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वह लंबे समय तक एक बड़े सैन्य संगठन का नेतृत्व कर चुके हैं। वायुसेना में हासिल प्रशासनिक अनुभव और बड़े स्तर पर विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय का अनुभव राम मंदिर ट्रस्ट की नई जिम्मेदारी में उपयोगी साबित हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *