UP में आउटसोर्स कर्मचारियों को खुशियों की सौगात, 7 हजार वेतन बढ़ा, 50 लाख का बीमा मिला

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 02 at 13.53.23 (1)
यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय और बीमा को लेकर बड़ा फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) की वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम लखनऊ के लोक भवन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व बृजेश पाठक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान निगम के लोगो (LOGO) का भी अनावरण किया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों को चेक भी बांटे गए। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में कहा कि कर्मचारी अकेला नहीं, सरकार उसके साथ खड़ी है।

3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन बढ़ा

आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट का शुभारंभ कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाया गया है। पहले 13 हजार प्रतिमाह मिलने वाला वेतन बढ़ाकर 20 हजार प्रतिमाह किया गया। कुल मिलाकर मानदेय में 7 हजार का इजाफा किया गया।

50 लाख तक का बीमा, एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को 50 लाख तक का बीमा सुरक्षित कराया जाएगा। साथ ही 5 लाख रुपये इमरजेंसी सर्विस और 10 लाख रुपए एयर एंबुलेंस की सुविधा हेतु मुहैया कराए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा परिवार की सहायता के लिए भी व्यवस्था की गई है। जिसमें भविष्य में कोई अनहोनी होने पर पुत्र की शिक्षा के लिए 5 लाख और पुत्री की शिक्षा के लिए 8 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी।

सीएम योगी ने कर्मचारियों को दिलाया भरोसा

आज आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट की शुभारंभ सभा में योगी ने सभी कर्मचारियों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, ‘आउटसोर्स कर्मचारी अकेले नहीं हैं, सरकार उनके साथ खड़ी है, सरकार द्वारा कर्मचारियों की भविष्य निधि तैयार की जा रही है, एजेंसी के द्वारा मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी।’

आपको बता दें, आउटसोर्स कर्मचारियों का आर्थिक शोषण रोकने के लिए यूपी सरकार द्वारा आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का गठन किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *