कान्हा उपवन में अब महीने में दो बार पहुंचेगा बजरंग दल, मेयर उमेश गौतम ने क्यों दिया ये आश्वासन?

Surbhi Saxena
3 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 13 at 11.37.09

बरेली: नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गौवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई। महानगर बरेली के कार्यकर्ताओं ने कान्हा उपवन पहुंचकर श्रमदान किया और गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौवंश की स्थिति, सेवा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर बरेली के मेयर उमेश गौतम से सुधार की मांग की।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि कान्हा उपवन में गौवंश के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। गौवंश को पर्याप्त सेवा, सुरक्षा, चारा-पानी और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।

हर महीने दो बार कान्हा उपवन का निरीक्षण करेगा बजरंग दल

कार्यकर्ताओं के मुताबिक, कान्हा उपवन में गौवंश की स्थिति पर नजर रखने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता अब हर महीने दो बार गौशाला का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान गौवंश की स्थिति, साफ-सफाई, चारा-पानी और अन्य व्यवस्थाओं को देखा जाएगा। जहां भी कमी सामने आएगी, वहां सुधार की मांग संबंधित अधिकारियों के सामने रखी जाएगी। बताया गया कि मेयर उमेश गौतम ने भी कान्हा उपवन की व्यवस्थाओं में सुधार और गौवंश की बेहतर सेवा-सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया है।

कान्हा उपवन में श्रमदान करते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कान्हा उपवन में गौवंश की देखभाल को लेकर व्यवस्थाएं और बेहतर । इस अवसर पर बरेली विभाग के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दिव्या चतुर्वेदी, महानगर मंत्री संजय शुक्ला, सह मंत्री जितेंद्र कश्यप, महानगर संयोजक बजरंग दल केवल आनंद गौड़, सह संयोजक निखिल गंगवार, गोरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा, सह सेवा प्रमुख प्रखर सक्सेना, डॉ. आशु गोस्वामी, विक्की वर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, अनमोल शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए उनके स्तर से लगातार प्रयास जारी रहेंगे। कान्हा उपवन के नियमित निरीक्षण के जरिए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग भी आगे जारी रखी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *