बरेली में मूसलाधार बारिश से बिजली संकट, उपकेंद्रों में घुसा पानी; कई इलाकों में घंटों गुल रही सप्लाई

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 26 at 18.50.53

Bareilly News: बरेली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और बिजली के फाल्ट के कारण कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।

शहर के महानगर, डेलापीर और सुभाषनगर समेत कई विद्युत उपकेंद्रों में बारिश का पानी भर गया, जिसके चलते बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। वहीं, करीब आधा दर्जन 33 केवी फीडर भी लंबे समय तक प्रभावित रहे। कई इलाकों में रात से ही बिजली की समस्या बनी रही और विभागीय टीमें फाल्ट तलाशने तथा जलभराव कम होने के बाद आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक इन उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में तड़के करीब तीन बजे से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और शनिवार शाम तक कई स्थानों पर इसका असर बना रहा। कई जगह फाल्ट आने के कारण बिजली विभाग के सामने आपूर्ति सामान्य करने में अतिरिक्त परेशानी आई। कई इलाकों में ट्रांसफार्मरों के आसपास भी जमा हो गया। दुर्गानगर, सिविल लाइंस, बदायूं रोड और किला क्षेत्र में जलभराव की स्थिति सामने आई।

पानी में करंट उतरने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। बिजली विभाग की टीमें फाल्ट दूर करने और प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *