बरेली। आज बरेली के नकटिया नदी में एक बड़ा हादसे की खबर सामने आई। थाना बारादरी क्षेत्र में डोहरा मोड़ के निकट लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास नकटिया नदी बहती है। इस नदी में 14 वर्षीय किशोर के डूबने की घटना सामने आई है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
नकटिया नदी में किशोर के डूबने की सूचना परिजनों तक पहुंची। जिसके बाद परिजनों में भी चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।
इस घटना के बाद किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है। घटनाक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी निकाली जा रही है। परिजनों में भी चिंता बनी हुई है। आसपास के लोग लगातार किशोर को ढूंढने में लगे हैं।
फिलहाल किशोर की पहचान और डूबने का कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। किशोर को तलाशने से संबंधित अधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

