Bareilly News: बरेली BDA की बड़ी कार्यवाही, रामगंगानगर के जमीनों से दूर होगा अतिक्रमण

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 24 at 16.26.06

बरेली के रामगंगा नगर इलाके में अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। इसके लिए BDA द्वारा एक वर्ष पहले भी नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद अब अवैध कब्जे को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया गया है।

जमीन की लागत 23 करोड़ से ज्यादा

बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगा नगर आवासीय योजन के सेक्टर -7 में करीब 7 हजार वर्ग मीटर जमीन पर 67 लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस जमीन का बाजार मूल्य 23 करोड़ रूपये आंका गया है। अवैध कब्जे के चलते इस जमीन पर BDA की योजनाओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी शुरू

जानकारी के मुताबिक, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने का अवसरभ दिया गया, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद BDA द्वारा कार्रवाई करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से जल्द ही कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही शुरू होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *