बरेली में शनिवार को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस आयोजन में अधिक संख्या में वोटर बनने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
आंकड़ों के मुताबिक, मतदाता पंजीकरण के लिए 7,732 ऑफलाइन और 142 ऑनलाइन आवदेन फॉर्म भरे गए। जिसमें अधिक संख्या में लोगों ने नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से नाम दर्ज कराया है।
ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवदेन
मतदाता पंजीकरण के लिए सिर्फ ऑफलाइन ही नहीं बल्कि ऑनलाइन पंजीकरण भी किए गए। जिसमें 7,732 ऑफलाइन और 142 ऑनलाइन पंजीकरण शामिल हैं। बरेली में 773 और बरेली कैंट में 719 आवदेन प्राप्त हुए। इसके अलावा आंवला में 990, भोजीपुरा में 701, मीरगंज में 682 और बहेड़ी में 810 आवदेन प्राप्त हुए।
बरेली में फॉर्म -8 के सबसे ज्यादा भरे गए फॉर्म
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फॉर्म 8 का मुख्य रूप से वोटर आईडी कार्ड में सुधार करने, पता बदलने या नया आईडी मंगवाने के लिए किया जाता है। जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में शामिल होता है, वे अपनी जानकारी अपडेट करने के लिये इस फॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
बरेली में फॉर्म 8 के कुल 1,448 फॉर्म भरे गए। जिनमें ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों शामिल हैं। इसमें बरेली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 233 आवदेन मिले।
जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरिक्षण
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 66 बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार सुविधा, सुरक्षा व व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिये गए।

