बरेली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आकाशवाणी बरेली में स्थानीय केंद्राध्यक्ष और कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सहकर्मियों को संबोधित भी किया।
इस वर्ष सेवा निवृत्त होने जा रहे आकाशवाणी के दो कर्मचारियों राजेंद्र और प्रेम शंकर ने भी उनका साथ दिया। केंद्र प्रमुख ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज देशभक्ति का सही मतलब अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को ईमानदारी समझ कर पालन करना है।

इस अवसर पर आकाशवाणी बरेली के अतुल सक्सेना, अशोक कुमार, सुधीर विल्सन, अशोक झा, नरेंद्र सिंह, संदेश सक्सेना, ठाकुर दास, पंकज सक्सेना, अमृता सिंह, प्रदीप, जयपाल, सत्यवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

