Bareilly News: 100 करोड़ से ज्यादा का फर्जी GST खेल… फर्जी फर्में, बोगस बिल और करोड़ों का लेनदेन!

Surbhi Saxena
1 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 12 at 14.39.41

बरेली: बरेली में GST के जरिए सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले कथित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फर्जी फर्मों और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी ITC के जरिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेनदेन का मामला सामने आया है।

पुलिस और जांच टीमों ने मास्टरमाइंड सागर अग्रवाल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फरजान हाशमी, विनीत अरोरा, अनुज अग्रवाल और शिवम गुप्ता उर्फ लाला शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह बिना वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के फर्जी बिल तैयार करता था और दूसरी फर्मों को बोगस ITC का फायदा दिलाता था।

फरजान हाशमी कार्रवाई के बाद नेपाल भाग गया था, जहां वह कथित तौर पर ‘संदीप’ नाम से रह रहा था। पुलिस के अनुसार, फर्जी फर्म खुलवाने के बदले उसे 50 हजार रुपये दिए गए थे। जांच में कई फर्मों, बैंक खातों और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल सामने आया है। अब एजेंसियां 100 करोड़ से ज्यादा के पूरे मनी ट्रेल की जांच कर रही हैं। फरजान के पास से लैपटॉप और छह मोबाइल भी बरामद हुए हैं, जिनसे नेटवर्क के कई और राज खुलने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *