Bareilly News: बरेली में ‘मिशन सेफ फ्यूचर-2.0’: स्कूली वाहन चालकों का हुआ फ्री हेल्थ और नेत्र परीक्षण

Surbhi Saxena
2 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 24 at 12.25.47

Bareilly News: बरेली में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बरेली में परिवहन विभाग की ओर से ‘मिशन सेफ फ्यूचर-2.0’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नैनीताल रोड स्थित सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में स्कूली वाहन चालकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया।

शिविर में बरेली के अलग-अलग विद्यालयों में संचालित स्कूल बस और वैन के चालकों का चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके साथ ही चालकों की आंखों की भी जांच की गई, ताकि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहन चालक पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से वाहन चला सकें।

‘मिशन सेफ फ्यूचर-2.0’ का मुख्य उद्देश्य

‘मिशन सेफ फ्यूचर-2.0’ का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की जा रही है। चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।

परिवहन विभाग की ओर से निर्देश

परिवहन विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए जा रहे हैं कि बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में सभी जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। इनमें प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र, जीपीएस, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरा और आपातकालीन निकास जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य शिविर अधिकारियों के अनुसार, जिले में संचालित स्कूली वाहनों के चालकों का स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण कराया जाना जरूरी है। आने वाले समय में भी परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस अभियान का उद्देश्य केवल वाहनों की जांच करना नहीं, बल्कि स्कूल बस और वैन में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करना है।स्वास्थ्य परीक्षण के जरिए यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि वाहन चालक शारीरिक और दृष्टि संबंधी किसी ऐसी समस्या से प्रभावित न हों, जिससे सड़क पर बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *