बरेली में स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. अनीश अस्पताल में भव्य ध्वजारोहण, निकली तिरंगा यात्रा

Thebareilly
1 Min Read
Screenshot
Screenshot

बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉक्टर अनीस सुपर स्पेशियल्टी एंड फैमिली IVF सेंटर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल परिसर में डॉ. अनीस बेग ने तिरंगा फहराया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।ध्वजारोहण के बाद अस्पताल परिसर से बीसलपुर चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया।इस अवसर पर डॉ. अनीस बेग ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से अस्पताल की ओर से चिकित्सा सेवा के साथ-साथ देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *