बरेली: उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भेजे गए अलर्ट संदेश के मुताबिक, बरेली समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है। बारिश के साथ गरज – चमक की भी संभावना है।
NDMA के अलर्ट के मुताबिक, बरेली, आगरा, शाहजहांपुर, बदायूं, कानपुर देहात, कासगंज, एटा, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, पीलीभीत और संभल में बारिश की संभावना है।
बरेली में खास सतर्कता की जरूरत बताई गई है। मौसम ख़राब होने के दौरान लोगों को खुले स्थानों, बिजली के खम्भों और पेड़ों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
फिलहाल, अगले 24 घंटे बरेली समेत संबंधित जिलों के लिए मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण माने गए हैं।

