बरेली में विकसित भारत क्विज लॉन्च, 15–29 साल के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर मौका

Surbhi Saxena
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 03 at 13.50.03

बरेली। युवाओं को राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के विजन से जोड़ने के उद्देश्य से क्विज की शुरुआत की गई है। इस क्विज का नाम ‘विकसित भारत क्विज’ रखा गया है। इस क्विज की शुरुआत विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 के साथ की गई है। बरेली के युवा भी इस ऑनलाइन क्विज में हिस्सा लेकर आगे की चयन प्रक्रिया में पहुंच सकते हैं। क्विज में 15 से 29 वर्ष तक की आयु के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं।प्रतिभागियों की उम्र की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

30 सितंबर तक कर सकते हैं क्विज में प्रतिभाग

विकसित भारत क्विज का आयोजन 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। इसके लिए युवाओं को माय भारत पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। आधिकारिक पोर्टल पर क्विज उपलब्ध है और इसमें एक प्रयास में सवालों के जवाब देने होंगे। क्विज का उद्देश्य युवाओं के बीच भारत की उपलब्धियों, विकास यात्रा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर भी देती है।

क्विज के बाद आगे बढ़ने का मौका

विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन क्विज तक सीमित नहीं है। क्विज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अगले चरण में विकसित भारत निबंध चुनौती में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद जिला स्तर की चैंपियनशिप और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। चयनित प्रतिभागी आगे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम तक पहुंच सकते हैं। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया का समापन 10 से 12 जनवरी 2027 के बीच नई दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग के साथ होगा। चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत को लेकर अपने विचार रखने का अवसर मिल सकता है।

कैसे करें आवेदन?

विकसित भारत क्विज में शामिल होने के लिए युवाओं को माय भारत पोर्टल पर जाना होगा। वहां पंजीकरण के बाद ‘Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027’ क्विज को चुनकर उसमें भाग लिया जा सकता है। यह क्विज निःशुल्क है। आधिकारिक MY Bharat पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस क्विज में 20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे और इसके लिए 10 मिनट का समय निर्धारित है। क्विज में एक प्रतिभागी को एक प्रयास का अवसर दिया गया है।

युवाओं से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील

बरेली के युवाओं के लिए यह पहल अपनी जानकारी, सोच और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। युवा क्विज में हिस्सा लेने के साथ-साथ आगे होने वाली निबंध प्रतियोगिता और विभिन्न स्तरों की चैंपियनशिप में पहुंचने की तैयारी भी कर सकते हैं। सरकार की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को केवल प्रतियोगिता का हिस्सा बनाना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। ऐसे में बरेली के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में विकसित भारत क्विज में भाग लेने की अपील की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • VIKASIT BHARAT QUIZ: 17 August-30 September 2026
  • Developed India Essay Competition: 5-19 October 2026
  • District Championship: Nov 10-16 2026
  • State/Union Territory Level: 17th November – 7th December 2026
  • National VBYLD, New Delhi: 10-12 January, 2027
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *