Bareilly News : रेडियो श्री देव 88.4 FM की अनूठी पहल, सरस्वती विद्या मंदिर में कराई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Surbhi Saxena
2 Min Read
रेडियो श्री देव 88.4 FM द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

बरेली: सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो श्रीदेव 88.4 एफएम द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर , भोजीपुरा में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल बहादुर गंगवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर दीपक सक्सेना (आचार्य) एवं जयपाल गंगवार (प्रभारी, श्रीदेव महिला महाविद्यालय, अटामांडा) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आरजे वैभव मिश्रा एवं पूनम ने किया।

WhatsApp Image 2026 08 06 at 12.38.17 (1)

प्रतियोगिता में तनिष्क, आदर्श, अनु, आदित्य, केशव सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। आयोजकों ने बताया कि विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

👉 हमारे WhatsApp Channel को अभी Follow करें और बरेली की हर छोटी-बड़ी खबर न्यूज़, अपडेट और ज़रूरी जानकारियाँ अब सीधे आपके WhatsApp पर। https://whatsapp.com/channel/0029Vb8rj7QAjPXDy5jTkm3L

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *